कुंडली। कुंडली स्थित अंसल सुशांत सिटी से चोर एक फ्लैट से 6.30 लाख के आभूषण और सामान चोरी कर ले गए। त्रिलोकी नाथ ने पुलिस को बताया कि चोर उनके फ्लैट से तीन घड़ी, जेंटंस सूट, साड़ी, म्यूजिक सिस्टम, डीवीआर रिकॉर्डर, सोने की चेन, सोने की चूडियां, शॉल व अन्य सामान ले गए। उन्हें जब मामले का पता लगा तो कुंडली पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद