फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पासपोर्ट अधिकारी के घर से 25 लाख के आभूषण और सामान हुए चोरी

Sat, 03 Jun 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित पासपोर्ट अधिकारी के बंद घर से चोर 25 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए थे। पीड़ित अधिकारी बीमार होने के चलते दिल्ली के बीएल कपूर अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने उनके बेटे के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-15 में निवासी जयकिशन दिल्ली में पासपोर्ट अधिकारी हैं। उनकी पत्नी सुदेश वीरवार को घर पर ताला बंद कर दिल्ली में उनके पास अस्पताल गई थीं। उनका बेटा व बहू जरूरी काम से बाहर गए थे। दोपहर में करीब ढाई बजे कार में सवार होकर आए चोर उनके घर से आभूषण ले गए थे। उनके बेटे राहुल दहिया ने पुलिस को बताया है कि चोर उनके घर से सोने की छह चेन, एक नीलम रत्न, सात गले के हार, दो मंगलसूत्र, दो कंगन, हीरे की अंगूठी, छह सोने की अंगूठी, पेंडेंट, झुमकी, 11 जोड़ी कानों की बालियां, सोने की गिन्नी, चांदी के बर्तन व आभूषण, कृत्रिम आभूषण, आठ कीमती घड़ी और करीब 70 हजार रुपये चोरी मिले। उन्हें 25 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

सेक्टर 27 के थाना प्रभारी आशु राव ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोर सीसीटीवी में दिखाई दे रहे है। उनका जल्द पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें