गोहाना। जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता की भाला फेंक व बॉक्सिंग स्पर्धा के खिलाड़ियों ने जींद रोड स्थित नालंदा इंटरनेशनल स्कूल में शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता की भाला फेंक स्पर्धा में अनीषा ने स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, बॉक्सिंग स्पर्धा के 46 किलो भार वर्ग में हर्षवर्धन व वंश ने भी स्वर्ण पदक जीता था। इसकी बदौलत खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्राचार्य सुभाष कुमार व विद्यालय के चेयरमैन उमेद सिंह मलिक ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।