सीहमा। सीहमा में चल रही सात दिवसीय बाबा खेतानाथ क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला जट शाहपुर पटौदी व सीहमा के बीच खेला गया।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए जट शाहपुर पटौदी की टीम ने 12 ओवर में 103 रन बनाए। 103 रनों का पीछा करते हुए सीहमा की टीम महज 68 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार सीहमा की टीम को 35 रनों से हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रवीण ने जीता व मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अरुण ने जीता। प्रतियोगिता में विजेता रही टीम जट शाहपुर पटौदी को 31 हजार व उपविजेता टीम सीहमा 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सत्यप्रकाश ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि हारने वाले खिलाड़ियों को निराश नहीं होकर कमियों को दूर करना चाहिए। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद यादव, विक्रम, जोगेंद्र, विनय, रिंकू, अभिषेक, मुकेश, कंवर सैन, पवन, राजू, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।