फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 सदस्यीय कमेटी जरूरी, ताकि समय पड़ने पर करें घेराव : मलिक

Tue, 24 Nov 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की एक सभा सोमवार दोपहर बाद सेक्टर-23 के कम्यूनिटी सेंटर में हुई। जिसमें समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने अध्यक्ष के तौर पर उपस्थिति दर्ज की। सभा में यशपाल मलिक ने 20 दिसंबर को गोहाना में जाट आरक्षण रैली का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए एक जुट होकर प्रचार करें। इसके लिए विधानसभा अनुसार कमेटी बनाने के आदेश दिए गए। 50 सदस्य एक कमेटी में होना जरूरी बताया गया, ताकि समय पडने पर विधायकों के आवास का घेराव किया जा सके। सोनीपत, पानीपत, रोहतक झज्जर जिलों में हैं जाट विधायक है। मलिक ने कहा कि वे खुद 27-28 नवंबर को गोहाना में प्रचार करेंगे। इस रैली प्रदेश 40 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। सभा में मूलचंद दहिया, सूबे सिंह ढाका, राजेश दहिया, ओम सिंह आंतिल, सुरेंद्र छिक्कारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें