गन्नौर। इनेलो खेल प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को इनेलो नेता सुरेश त्यागी के कार्यालय में हुआ। खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र मोर, जिलाध्यक्ष सुनील ढाका और कुणाल गहलावत उपस्थित रहे। खेल प्रकोष्ठ के विस्तार के लिए प्रवीन कुमार को गन्नौर, सुधीर ढाका को राई, उत्तम मलिक को गोहाना, पवन राणा को खरखौदा और ईशू दहिया को सोनीपत विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, रोहित मलिक को बरोदा हलका अध्यक्ष बनाया गया। जसबीर सहरावत को खेल प्रकोष्ठ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पप्पू पहलवान, विपिन, सलीम और विक्रम डांगी को उपाध्यक्ष, संदीप बड़क को प्रधान महासचिव, धर्मवीर, सतीश, कमल अत्री और प्रदीप को महासचिव और रिंकू मोर को सचिव नियुक्त किया गया। संवाद