फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान संगीतकार थे जय किशन पांचाल : आजाद डांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। महम रोड स्थित विश्वकर्मा चौक पर रविवार को विश्वकर्मा समाज के लोगों ने संगीतकार जय किशन पांचाल की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम में आजाद हिंद देश भक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह डांगी मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि जय किशन पांचाल भारतीय फिल्म संगीत के जादूगर के रूप में प्रसिद्ध थे। उन्होंने शंकर सिंह रघुवंशी के साथ मिलकर वर्ष 1949 से 1971 तक शानदार संगीत देकर स्वर्णिम इतिहास रचा। भारतीय सिनेमा में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। इस अवसर पर राजेंद्र पांचाल, समेराम धीमान, रामपाल जांगड़ा, धर्मवीर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें