फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चुनाव कराना प्रशासन की जिम्मेदारी, कोताही बर्दाश्त नहीं

Thu, 22 Feb 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। चुनाव से संबंधित सभी नोडल अधिकारी, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों (डीएलएमटी) व सेक्टर सुपरवाइजर सक्रिय रहें। उपायुक्त बुधवार को लघु सचिवालय में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नोडल अधिकारियों, डीएलएमटी व सेक्टर सुपरवाइजरों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने निर्देश दिए कि संबंधित सेक्टर सुपरवाइजर अपने स्कूलों में बने बूथों का विवरण लें। उन्होंने निर्देश दिए कि वह चुनाव आयोग की ओर से जारी हैंडबुक को ध्यान से पढ़ें। यदि कुछ समझ में नहीं आता है तो एआरओ से संपर्क कर समस्या का समाधान करें। उन्होंने सेक्टर सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि ईवीएम चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण है। ईवीएम को सुरक्षित हैंडओवर करना उनकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें