फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कंबाइन में एसएमएस लगाना अनिवार्या

Wed, 25 Sep 2024 06:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। धान की कटाई करने वाली कंबाइन मशीनों में सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) लगा होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

जिला में बिना एसएमएस के कोई कंबाइन मशीन धान की फसल कटाई करती मिली तो उसे जब्त किया जाएगा। साथ ही कृषि विभाग ने मशीन संचालकों पर भी सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। विभाग की टीम जल्द उपमंडल अधिकारियों के साथ मशीनों का निरीक्षण करेगी। नियमों की अनदेखी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिला में करीब 1 लाख हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल उगाई गई है। फसल पककर तैयार होने लगी है, जल्द ही कटाई का कार्य भी शुरू किया जाएगा। ऐसे में अगर मशीन में एसएमएस सुविधा हो तो फसल अवशेष प्रबंधन में आसानी होती है, लेकिन बिना एसएमएस सुविधा के किसान कई बार फसल अवशेषों में आग लगा देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें