सोनीपत। बड़ा हलवाई हट्टा स्थित श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर में श्रीराम ज्योतिषपीठ की ओर से श्री रामकथा ज्ञान महायज्ञ के आठवें दिन अयोध्या से आए कथा व्यास स्वामी बालयोगी महाराज ने श्रद्धालुओं के साथ श्री रामचरित मानस का पूजन कर कथा का शुभारंभ किया। स्वामी बालयोगी महाराज ने भगवान श्रीराम व सुग्रीव मिलन, सीता खोज व लंका दहन के प्रसंग का वर्णन किया। कार्यक्रम में प्रधान ओमप्रकाश, पंडित अमित शौनक, सतीश गौतम, अमित कुच्छल, मेहताब खत्री, टानू कुच्छल, मनीष गर्ग, अखिल, मोहन कुच्छल, मनोज गर्ग व जगमेंद्र गहलावत मौजूद रहे।