फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहना जरूरी

Fri, 13 Feb 2026 05:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा ​स्थित आईटीआई में आयोजित सड़क सुरक्षा सेमिनार में हिस्सा लेते छात्र। स्र
विज्ञापन
खरखौदा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यालय अधीक्षक राजेंद्र नांदल ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाएं गंभीर चुनौती बन चुकी हैं और युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वह नियमों का पालन कर स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। मुख्य वक्ता संदीप बत्रा ने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य संदीप कुमार ने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां बड़ी दुर्घटनाओं को रोक सकती है। सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछकर विषय में रुचि दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें