फोटो 05- सोनीपत के गांव बड़ौता स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्टाफ सदस्यों के साथ प
सोनीपत। गांव बड़ौता स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य ईश्वर चंद्र मुद्गिल शिक्षा विभाग में अपनी 31 वर्ष, 10 माह, 9 दिन की सेवा अवधि पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने बड़ौता के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11 माह, 11 दिन प्राचार्य पद पर रहकर अपनी सेवाएं दी। प्राचार्य ईश्वर चंद्र मुद्गिल की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।