फोटो - स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में शामिल बी.पी.एस. इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग के होम साइंस
गोहाना। बीपीएस महिला विश्वविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर पोस्टर और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता हुई। आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग के होम साइंस विभाग ने किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पोषण जागरूकता, स्वस्थ जीवनशैली और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना था। पोस्टर प्रतियोगिता में इशिता प्रथम, श्वेता और दीक्षा द्वितीय तथा वंशिका, खुशी और सान्या तृतीय रहीं। स्लोगन राइटिंग में सपना प्रथम, मानसी द्वितीय तथा ज्योति और विषु तृतीय रहे। विजेता छात्राओं को प्रधानाचार्य प्रो. कल्पना ने प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. उपासना, डॉ. संतोष, सहायक प्रोफेसर रमणी और पूर्णिमा कत्याल मौजूद रहीं। संवाद