फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुख्यमंत्री को सौंपा समारोह का निमंत्रण

Thu, 06 Nov 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20: सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अमर बल
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई पहुंचने पर आयोजक समिति ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को अमर बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया के 350वें बलिदान दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। समिति की ओर से अध्यक्षता मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढख़ालसा ने की। समिति ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि 14 नवंबर को राई स्थित एजुकेशन सिटी में यह ऐतिहासिक आयोजन दादा कुशाल सिंह दहिया के अद्वितीय बलिदान, वीरता और देशभक्ति की गौरवशाली गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे महान बलिदानियों की स्मृति में होने वाले आयोजन युवाओं में देशभक्ति और समाजसेवा की भावना को प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें