फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: इनेलो युवा सम्मेलन में पहुंचने का दिया निमंत्रण

Wed, 18 Mar 2026 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर हलके में जनसंपर्क अभियान के दौरान उपस्थित इनेलो प्रदेश सचिव सुरेश त्याग
विज्ञापन
गन्नौर। नरवाना की नई अनाज मंडी में 23 मार्च को होने वाले युवा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रदेश सचिव सुरेश त्यागी ने हलके के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों व युवाओं को सम्मेलन में पहुंचने का निमंत्रण दिया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि युवा सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एक मंच प्रदान करना है जहां वे अपने विचार साझा कर सकें और समाज व राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को समझ सकें। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, अपने विचार व्यक्त करने और समाज के प्रति जिम्मेदारी समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वह युवाओं को सम्मेलन में भेजें ताकि वे प्रेरित होकर जीवन में आगे बढ़ सकें। इस मौके पर मंजीत फौगाट, सुनील ढाका, अमन आहुलाना, कृष्ण कादियान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें