गोहाना। गोहाना में पानीपत चुंगी के पास स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के कार्यालय में 10 दिन के दौरान दूसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों बार चोर उनके कार्यालय से इनवर्टर बैटरी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव मुंडलाना निवासी कर्मबीर लठवाल ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वह पानीपत चुंगी के पास अपना सीए का कार्यालय चलाते हैं। उनके कार्यालय से 9 जून की रात को चोर एक इनवर्टर व दो बैटरी चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय में दस दिन के अंतराल में दूसरी बार चोरी हुई है। इससे पहले 31 मई को भी उन्होंने इनवर्टर व बैटरी चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। चोरों ने तब जाली काटकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अभी तक चोरों नहीं पकड़ सकी थी, अब फिर से चोरों ने उनके कार्यालय को निशाना बनाया है। सिटी थाना पुलिस ने चोरी की दूसरी एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।