फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: इन्वर्टर की बैटरी फटी, शिक्षक को आईं हल्की चोटें

Tue, 23 May 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
देवडू रोड स्थित मामचंद कॉलोनी में शिक्षक के घर में फटी बैटरी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
सोनीपत। देवडू रोड स्थित मामचंद कॉलोनी में एक घर में इनवर्टर की बैटरी फटने से संस्कृत शिक्षक को हल्की चोटें आई हैं। शिक्षक नगालैंड में सेवारत हैं। 40 दिन की छुट्टी पर घर आए हैं।
विज्ञापन

मामचंद कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनके भाई सुनील कुमार रक्षा मंत्रालय के अधीन नगालैंड में संस्कृत शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह 40 दिन की छुट्टी में घर आए हैं। घर का इनवर्टर काम नहीं कर रहा था। जब उन्होंने तार को हिलाकर देखा तो अचानक धमाके के साथ दो बैटरियों में से एक फट गई, जिससे उनके भाई की आंखों में जलन होने लगी और माथे पर हल्की चोटें आईं। इसके बाद निजी अस्पताल में उनका इलाज करवाया गया। शिक्षक सुनील कुमार ने लोगों से आह्वान किया कि वह अनावश्यक रूप से किसी भी उपकरण को न छुएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें