फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रामीणों को दिया वैदिक सिद्धांत का परिचय

Sun, 12 Jan 2025 06:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। आर्यवीर दल सोनीपत की तरफ से महर्षि दयानंद सर्वहितकारी समिति बीधल के सहयोग से गांव बीधल में शनिवार को दो दिवसीय वैदिक सिद्धांत परिचय शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें ग्रामीणों को वैदिक सिद्धांत का परिचय करवाया गया। आचार्य संदीप आर्य ने जीवन के लक्ष्य निर्धारित करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज युवा शक्ति का पतन इसलिए हो रहा है कि उन्हें धार्मिक, संस्कारित बनाने के प्रयास नहीं हो रहे। धार्मिक विद्या के माध्यम से ही मनुष्य का आंतरिक विकास हो सकता है। रविंद्र आर्य ने कहा कि बच्चों को बलवान, शक्तिमान और बुद्धिमान बनाएं। इस मौके पर जितेंद्र मलिक, महावीर दहिया, राजेंद्र आर्य, दीपक आर्य, सत्यनारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें