फोटो : सोनीपत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अगवानपुर में लैब का निरीक्षण करते जिला परियोज
सोनीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगवानपुर में मंगलवार को जिला परियोजना समन्वयक कृष्णा खत्री और सहायक परियोजना समन्वयक डॉ. अतर सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान समग्र शिक्षा योजना के तहत संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की मिड-डे मील रसोई, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, एनएसक्यूएफ लैब और एफएलएन की कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने रसोई की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भवन की छतों की मरम्मत कराने का सुझाव दिया। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य परमिंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद