संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय मशरूम अनुसंधान केंद्र मुरथल में एससी उपयोजना के तहत मशरूम उत्पादन तकनीक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसमें आईसीएआर-एआईसीआरपी के तहत करनाल, पानीपत और सोनीपत जिले के अनुसूचित जाति के (एससी) परिवारों के सदस्य शामिल हुए।
मुख्य अतिथि विधायक मोहन लाल बडौली ने प्रतिभागियों को मशरूम के तैयार बैग वितरित किए और मशरूम उगाने, खाने और कमाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मशरूम गतिविधि से बहुत रोजगार पैदा हुए हैं, भूमिहीन और गरीब लोगों को लाभ हुआ है। उन्होंने खुद इस केंद्र से अगस्त, 2013 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ मशरूम और मधुमक्खी पालन पर प्रशिक्षण प्राप्त किया था। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के उत्थान के लिए गंभीरता के साथ काम कर रही है, जिसका सीधा फायदा किसानों को पहुंच रहा है।
एमएचयू के कुलसचिव डॉ. अजय सिंह ने बताया कि केंद्र में मशरूम सहित बागवानी की खेती संबंधित प्रशिक्षण वर्षभर चलता रहता है। जहां पर किसानों, युवाओं, महिलाओं सभी को बागवानी खेती को किस प्रकार ओर लाभप्रद बनाया जा सकें, साथ ही उत्पाद का बाजार में किस प्रकार बेचे आदि सभी जानकारियों से अवगत कराया जाता है।
समापन सत्र में डीएमआर सोलन से डॉ. अजय सिंह, डॉ. अनिल डॉ. मनीष और डॉ. हरजोत सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।