फोटो 10: सोनीपत के गांव बाजिदपुर सबौली में पंचायती जमीन पर अवैध खनन के बाद निरीक्षण करने पहुंची
- फोटो : फाइल फोटो
सोनीपत। खनन विभाग की टीम ने बुधवार को गांव बाजिदपुर सबौली में औचक निरीक्षण किया। टीम को मौके पर पंचायती जमीन से अवैध रूप से मिट्टी व रेत का उठान हुआ मिला। सरपंच प्रतिनिधि सुशील कुमार ने बताया कि रात के समय पंचायती जमीन से अवैध रूप से खनन किया गया है। अवैध खनन की शिकायत भी संबंधित थाना प्रबंधक, हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो को भेज दी गई है। टीम अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने लोगों से आह्वान किया कि जिले में होने वाले अवैध खनन की सूचना तुरंत खनन विभाग कार्यालय या सहायक खनन अभियंता कार्यालय में दें।
फोटो 10: सोनीपत के गांव बाजिदपुर सबौली में पंचायती जमीन पर अवैध खनन के बाद निरीक्षण करने पहुंची- फोटो : फाइल फोटो