फोटो: सोनीपत के मुरथल में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे स्वच्छ भारत मिशन हरिय
- फोटो : तंदवाल और घेलड़ी सहित कई गांवों में डूबी फसल
सोनीपत। स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने मुरथल स्थित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का निरीक्षण कर संचालन व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन की प्रक्रिया की सराहना की और संचालन को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सुभाष चंद्र ने प्लांट प्रमुख को संचालन संबंधी सुझाव दिए। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों से इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह प्लांट वैज्ञानिक तरीके से अपशिष्ट का प्रबंधन करने के साथ बिजली उत्पादन भी कर रहा है। उन्होंने नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार के साथ प्लांट के संचालन पर चर्चा की और हरियाणा के इस एकमात्र वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के प्रभावी संचालन के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। संवाद।