फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश और प्रदेश का सबसे मजबूत छात्र संगठन है इनसो : कृष्ण सरोहा

Thu, 25 Jan 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जजपा की छात्र इकाई इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के जिलाध्यक्ष कृष्ण सरोहा ने कहा कि वर्तमान में उनका संगठन प्रदेश ही नहीं, देश का सबसे मजबूत छात्र संगठन बन चुका है। वह राठधना रोड स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पहुंचे थे। इससे पहले यहां पहुंचने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इनसो राजनीतिक संगठन के साथ सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वह अपने शिक्षण संस्थान में छात्र हितों की रक्षा के लिए निरंतर तत्पर रहें। छात्र-छात्राओं के सामने आने वाली हर कठिनाई और समस्या का समाधान करवाएं ताकि संगठन को और मजबूती दी जा सके। इस दौरान शेरा, नितिन, दीपांशु, त्रिवेश, विकास, विष्णु, विजय, आशु, जावेद खान, अनुज, तुषार, निक्की, सचिन, निखिल सरोहा, मोहित दहिया, मनजीत गहलावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें