गन्नौर। गांव पुरखास में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया गया। बचाव को आए साथी सोमबीर पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर छुड़वाया। हमले में घायल युवकों को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव पुरखास धीरान निवासी रामरूप ने गन्नौर थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि गांव पुरखास राठी निवासी सन्नी व राकेश ने हमला किया व जान से मारने की धमकी दी। गांव के रविंद्र, नीरज ने उन्हें छुड़वाया।