गोहाना। गांव भंडेरी में किसी बात को लेकर ग्रामीणों में कहासुनी हो गई। एक ग्रामीण ने घर से धारदार हथियार लाकर दो ग्रामीणों पर वार कर घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज के अस्पताल लेकर जाया गया। चिकित्सकों ने दीपक ही गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक रेफर कर दिया है। पुलिस को दी शिकायत में भंडेरी निवासी राकेश ने बताया कि वह 19 मई को दीपक व धर्मबीर के साथ बैठे थे। उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ने पर धर्मबीर घर से धारदार हथियार लेकर आया और राकेश व दीपक वार कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए हैं। आरोप है कि धर्मबीर ने जान से मारने की धमकी भी दी है। बरोदा थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर ग्रामीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।