गोहाना में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में शामिल लोग। स्रोत : संस्था
गोहाना। विश्व साइकिल दिवस पर सेक्टर-7 गोहाना में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक एवं योग शिक्षक आजाद सिंह दांगी ने विश्व साइकिल दिवस के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदनलाल ढींगरा पार्क स्थित वृद्ध आश्रम के अध्यक्ष अशोक आर्य ने की। इस दौरान सुभाष वर्मा, सुरेश पवार, सुरेश धीमान, सूरजभान ढोचक, मुख्तार सिंह दांगी, भाने राम पांचाल, लवली मलिक, आरव और ऋतिक दांगी मौजूद रहे।