फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जीएसटी एक्ट में हुए संशोधन के बारे में दी जानकारी

Sun, 08 Sep 2024 05:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से टैली सॉफ्टवेयर के सदस्यों के साथ जीएसटी एक्ट में हुए संशोधन पर शुक्रवार शाम मुरथल रोड पर एक होटल में सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (एक्ससाइज) नीलरत्न मुख्यातिथि रहे। सीए आयुष अग्रवाल व सीए मोहित गुप्ता ने उपस्थित सदस्यों को जीएसटी एक्ट में हुए संशोधनों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान सीए महेश नागपाल व संयुक्त सचिव आशु नागपाल ने की। महासचिव अरविंद मित्तल ने बताया कि इस प्रकार के सेमिनारों का नियमित रूप से आयोजन किया जाएगा ताकि बार एसोसिएशन के सदस्यों को कर संरचना में हो रहे बदलावों से समय-समय पर अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें