फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मासिक पास के लिए उद्योगपतियों ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र

Fri, 05 Jan 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर में एमएसएमई इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन बड़ी के पदाधिकारी बैठक करते हुए। संवाद
विज्ञापन
-एमएसएमई इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन बड़ी के उद्योगपतियों ने भेजा पत्र
विज्ञापन


-अलग लेन का प्रावधान करने की रखी मांग



गन्नौर। जीटी रोड भिगान टोल प्लाजा को लेकर बड़ी स्थित औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों ने आपत्ति जाहिर कर अपना विरोध जताया। एमएसएमई इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन बड़ी ने सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेज कर उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उद्योगपतियों का कहना है कि भिगान टोल से गुजरने में उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां हर समय जाम की स्थिति रहती है। जाम के कारण टोल पार करने में उन्हें करीब 20-25 मिनट लग जाते हैं। कुछ उद्योगपतियों का मासिक पास भी नहीं बनाया जा रहा है, जिससे उनकी परेशानी और अधिक बढ़ जाती है। उद्योगपतियों ने समस्या के जल्द समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें