फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड ट्राले को रोका तो आरटीए स्टाफ से अभद्रता, काम में बाधा पहुंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे (एनएच)-44 पर बहालगढ़ थाना क्षेत्र में ओवरलोड ट्राला को जब्त करने पर स्कार्पियो सवार ने क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीओ) की टीम के साथ अभद्रता की। उसने अपनी स्कार्पियो से ट्राला में टक्कर मारकर कर्मियों को घायल करने की कोशिश की। शिकायत पर बहालगढ़ थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के मोटर व्हीकल ऑफिसर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक ट्राला मुरथल से दिल्ली की तरफ जा रहा था। ट्राला के ओवरलोड होने के शक में उन्होंने पीछा किया तो शक में चालक ने बहालगढ़ के पास के एक ढाबे पर ट्राला रोक दिया और भाग गया। इसी दौरान एक युवक स्कार्पियो में सवार होकर वहां पर आया और अपनी पहचान अंकित के रूप में दी और खुद को ट्राला का मालिक बताया। जब उसने ट्राला की ई-रवाना पर्ची मांगी गई तो उसने देने से इन्कार कर दिया। टीम को ट्राला के अंदर से ई-रवाना मिला, जिसमें गाड़ी के लोड से ज्यादा सामान भरा था। ट्राला ओवरलोड मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया। ट्राला को मुरथल ड्राइविंग स्कूल की पार्किंग में ले जाने लगे तो अंकित अभद्रता करने लगा और अपनी स्कार्पियो गाड़ी से ट्राला में टक्कर मारी। उसने कर्मियों को शारीरिक हानि पहुंचाने की कोशिश की। जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग गया। उसके बाद मामले की शिकायत बहालगढ़ थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरटीए कार्यालय की तरफ से शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले से पर्दा उठाया जाएगा। -ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें