फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चंडीगढ़ पुलिस के जवान पर अभद्रता का मुकदमा दर्ज

Fri, 21 Jun 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। कुंडली थाना क्षेत्र की विवाहिता ने चंडीगढ़ पुलिस में नियुक्त पति के खिलाफ अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज कराया है। मायके रह रही महिला का आरोप है कि पति ने मोबाइल पर गालियां दी और मानसिक रूप से परेशान किया। सिपाही पर पहले भी दहेज प्रताड़ना व आप्राकृतिक यौनाचार का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


कुंडली थाना क्षेत्र के गांव की विवाहिता ने बताया कि उनकी शादी झज्जर के गांव में 4 जून, 2023 को हुई थी। उसका पति चंडीगढ़ पुलिस में बतौर सिपाही तैनात है। शादी के बाद वह अपने पति, अपनी सास, ससुर के साथ चंडीगढ़ में रहने के लिए गई थी। उनका आरोप है कि नशे का आदी है और जुआ खेलता है। उसे ससुराल पक्ष के लोगों ने जलाकर मारने का प्रयास किया था। उसके साथ मारपीट की जाती थी। महिला ने पति, सास, ससुर के खिलाफ 6 दिसंबर, 2023 को दहेज प्रताडऩा, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें आरोपी अग्रिम जमानत पर है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे मोबाइल पर गालियां दी और मैसेज किए। उनके पास कई रिकॉर्डिंग हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें