सोनीपत रेलवे स्टेशन पर मास्क लगाकर ट्रेन के आने इंतजार में बैठे यात्री।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोरोना वायरस की वजह से रेलवे स्टेशन पर बुधवार को 10 की जगह 50 रुपये का प्लेटफार्म टिकट हो गया। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर भीड़ भी घट गई। स्टेशन पर होने वाली भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट की कीम पांच गुणा बढ़ा दी। कोरोना वायरस की वजह से सोनीपत रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की संख्या बहुत कम रही। वहीं प्लेटफार्म टिकट की कीमत बढने से इनकी बिक्री बहुत कम हो सकी। इससे पहले स्कूल व कॉलेज में आने जाने वाले विद्यार्थी भी स्टेशन पर आते जाते थे। लेकिन शिक्षण संस्थानों के बंद होने के चलते स्टेशन परिसर में विरानी छाई रहती है। स्टेशन अधीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने के दौरान भी यात्री भीड़ के दौरान मास्क लगाने लगे है। ऐसे में सभी यात्रियों से अपील है कि स्टेशन पर आने वाले लोग जरूरत के हिसाब से आए।