फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यज्ञ में आहुति डाल वेद प्रचार सप्ताह का किया शुभारंभ

Tue, 24 Sep 2024 07:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 17- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित आर्य समाज मंदिर में वेद प्रचार सप्ताह के शुभारंभ पर यज्ञ में
विज्ञापन
सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित आर्य समाज मंदिर में सात दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक सत्संग सुधा एवं वेद प्रचार सप्ताह का शुभारंभ यज्ञ में आहुति डालकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधान अर्जुन देव दुरेजा व मुख्य प्रवक्ता आचार्य संदीप दर्शनाचार्य ने की। आर्य समाज के सुयोग्य पुरोहित आचार्य सतन देव सत्यम ने सामवेद की रचनाओं का भावार्थ सहित पाठ किया। उन्होंने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संसार का सबसे श्रेष्ठ कर्म है। इससे समस्त शुभकामनाओं की पूर्ति होती है। यज्ञोपरांत जालंधर से सुरेंद्र सिंह, गुलशन व जसबीर सिंह ने परमेश्वर की भक्ति, महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जीवनी पर आधारित भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया। मंच संचालन वैदिक प्रवक्ता हरिचंद स्नेही ने किया। कार्यक्रम में मंजू आर्य, कौशल्या अरोड़ा, सुमन भगत, गीता सहगल, ज्ञानेश्वर स्वामी, महेश जुनेजा, सुरेश छाबड़ा, ईश्वर दहिया व विनोद सहगल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें