वार्ड नंबर 16 में बुजुर्ग महिला से रिबन कटवाकर विकास कार्यों का शुभारंभ करते मेयर निखिल मदान, विधा
- फोटो : Sonipat
नगर निगम के मेयर निखिल मदान ने शुक्रवार को विधायक सुरेंद्र पंवार व निगम पार्षद अधिवक्ता मोनिका के साथ वार्ड-16 में नगर निगम की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों का बुजुर्ग महिला से रिबन कटवाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वार्ड में 73.78 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइलों से गलियों को पक्का किया जाएगा।
मेयर ने कहा कि लहराडा के शीतला माता चौक से ओम डेयरी तक का रास्ता कच्चा था। पार्षद मोनिका ने निगम अधिकारियों से जल्द इस कार्य को पूरा करवाने की मांग की थी। वार्ड 16 की सभी कॉलोनियों में जल्द ही कच्ची पड़ी सभी गलियों व नालियों को पक्का किया जाएगा। पानी निकासी के बेहतर प्रबंध किए जाएंगे। इस मौके पर अनिल नागर, मनजीत, सुरेंद्र, नीरज हुड्डा, चांद, राजेश, दीपक, अमित, अनिल, नरेंद्र, राजवीर, रविंद्र, विमला, कमला, सुमित्रा, ममता, पूजा, शीला, राजबाला व पूनम मौजूद रही।