फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कराने के नाम पर लिया झांसे में, 15.82 लाख रुपये ठगे

Sun, 22 Oct 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर ठगों ने विकास नगर निवासी युवक को झांसे में लेकर 15.82 लाख रुपये की ठगी की है। युवक को यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कराने के नाम पर झांसे में लिया था। साथ ही टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर ठगी की। ठगों ने पीड़ित को शुरुआत में तीन सौ व 21 सौ रुपये का मुनाफा देकर जाल में फंसाया था। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव सलारपुर माजरा फिलहाल विकास नगर निवासी संदीप ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि 9 अक्तूबर को उनके व्हाट्सएप पर एक नंबर से मैसेज आया था। उन्हें यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने और इसके एवज में कमीशन देने की बात कही गई। इसके बाद टेलीग्राम लिंक भेजा और टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। उनके पास यूपीआई आईडी भेजकर यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करवाने के नाम पर 1000 रुपये यूपीआई के माध्यम से खाते में डलवाए गए। एक दिन बाद उनके पास 1300 रुपये भेज दिए गए। इसके बाद फिर से सात हजार रुपये डलवाए गए और 91 सौ रुपये वापस कर दिए गए। उसके बाद उन्हें आरोपियों ने एक अन्य टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया। उनके पास एक लिंक भेजकर तथा अकाउंट बनाकर रजिस्ट्रेशन करवाया और उसका रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद रुपये जमा कराने पर राशि का 30 फीसदी कमीशन देने का झांसा दिया। इसके लिए उन्हें कहा गया कि टास्क पूरा करना होगा। बाद में टास्क पूरे करने के नाम पर अलग-अलग खातों में कुल 15 लाख् 81 हजार 992 रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। आरोपी उसे आश्वासन देते रहे कि टास्क पूरा होने के बाद राशि कमीशन के साथ दे दी जाएगी। बाद में रुपये वापस नहीं मिलने पर उन्होंने साइबर थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया।
एक हजार रुपये से दो लाख रुपये तक खाते में डलवाए

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनसे एक हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक 27 बार खातों में डलवाए गए। आरोपियों ने 10 अक्तूबर से 18 अक्तूबर के बीच रुपये लिए थे। बाद में पता लगा कि फर्जी वेबसाइट व लिंक बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

पीड़ित की तरफ से शिकायत मिली थी। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

इंस्पेक्टर राजीव कुमार, प्रभारी, साइबर थाना सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें