फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एकमुश्त मार्केट फीस के विरोध में आढ़तियों ने जलाया सरकार का पुतला

Tue, 12 Dec 2023 11:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत की गोहाना सब्जी मंडी में सरकार के पुतले का दहन करते सब्जी मंडी के आढ़ती। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। नई सब्जी मंडी में सोमवार को आढ़तियों ने अग्रिम एकमुश्त मार्केट फीस जमा कराने के विरोध में सरकार का पुतला जलाया। प्रदर्शन का नेतृत्व नई सब्जी मंडी आढ़ती संगठन के प्रधान जयदीप कुंडू ने किया। आढ़तियों ने सरकार से फल एवं सब्जियों पर मार्केट फीस खत्म करने की मांग की।
विज्ञापन


नई सब्जी मंडी आढ़ती संगठन के प्रधान जयदीप कुंडू ने कहा कि सरकार ने फल एवं सब्जियों को लेकर अग्रिम एकमुश्त मार्केट फीस जमा करवाने का फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा कि टमाटर का भाव 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक था। वहीं बारिश के कारण सब्जी खराब भी हो गई थी। ऐसे में पहले भरी जा चुकी मार्केट फीस को आने वाले वर्ष के लिए आधार बनाना उचित नहीं है। आढ़तियों का कहना है कि पहले फल एवं सब्जियों पर मार्केट फीस नहीं लगती थी। अब आढ़तियों से दो फीसदी फीस ली जा रही है। आढ़तियों ने फल एवं सब्जियों पर मार्केट फीस खत्म करने की मांग की। इस दौरान दिनेश मधु, बलराज गुलिया, मोनू कुंडू, अमित सैनी, बलबीर सैनी, कृष्ण, दीपक मेहता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें