फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंगुली काटने का बदला लेने के लिए गर्दन पर वार कर की थी युवक की हत्या

Tue, 25 Apr 2023 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव ककरोई में मछली तालाब के निकट मोबाइल दुकानदार के कारिंदे की बेरहमी से पिटाई कर और धारदार हथियार से वार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को काबू कर लिया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी गांव ककरोई निवासी बीरबल उर्फ गोलू व उसका साथी गांव थाना खुर्द निवासी सचिन है। तीसरा आरोपी नाबालिग है। मुख्य आरोपी बीरबल ने अंगुली काटने की रंजिश में साथियों संग मिलकर गले पर वार कर हत्या करना कबूल किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। उनसे वारदात में प्रयुक्त हथियार व बाइक बरामद की जाएगी।

एसीपी जीत सिंह ने पत्रकारों को बताया कि गांव ककरोई निवासी राकेश ने 23 अप्रैल को सदर थाना पुलिस को बताया था कि उनके छोटे भाई सुनील उर्फ काला सोनीपत के छोटू राम चौक स्थित मोबाइल की दुकान पर काम पर करता था। उनका भाई शनिवार सुबह दस बजे घर से निकला था। उसके बाद वह नहीं लौटा। रविवार सुबह उन्हें पता लगा था कि गांव में नहर के निकट मछली तालाब के पास उनके भाई का शव पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे थे तो उनके भाई की गर्दन व चेहरे पर धारदार हथियार के निशान मिले थे। उनकी कमर से खाल उतरी थी। साथ ही सिर व दाहिने हाथ की बाजू को किसी जानवर ने खा रखा था।
विज्ञापन

राकेश ने बताया था कि उनके भाई सुनील का गांव के ही बीरबल उर्फ गोलू के साथ करीब दो-तीन माह पहले झगड़ा हुआ था। शनिवार को बीरबल व उसके दोस्त गांव थाना खुर्द निवासी सचिन व एक अन्य उसके भाई को तलाश कर रहे थे। उसके बाद उनके भाई का शव ही मिला था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। रात को पुलिस ने बीरबल व उसके साथी सचिन को गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने वारदात को अंजाम देना कबूल किया था। सोमवार सुबह तीसरे आरोपी को काबू किया गया। वह नाबालिग है। पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया। वहीं बीरबल व सचिन को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

आरोपी बीरबल ने पुलिस को बताया कि दो-तीन माह पहले वह सुनील के साथ हरिद्वार गए थे। वहां झगड़ा होने पर शराब के नशे में सुनील ने उसकी तीन अंगुली काट दी थी, जिसका बदला लेने के लिए ही उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। उसने अपने दो साथियों को बुलाया था।
गांव से बाइक पर बैठाकर ले गए आरोपी, शराब पिलाकर की हत्या

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गांव ककरोई से ही सुनील को बाइक पर बैठाकर ले गए थे। वह उसे गांव के बाहर नहर के निकट ले गए। उन्होंने वहां पर शराब लाकर पी थी। उसके बाद पहले से षड्यंत्र के अनुसार सुनील से झगड़ा किया और बाद में चाकू व शराब की बोतल से वार कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस वारदात में प्रयुक्त चाकू व बाइक को करेगी बरामद

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपी बीरबल व सचिन को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। दोनों से वारदात में प्रयुक्त बाइक व चाकू को बरामद किया जाएगा। पुलिस ने मामले में एफएसएल की टीम को बुलाकर भी सबूत जुटाए थे। गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें