फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हॉकी में सोनीपत ने करनाल की टीम को 5-1 से हराया

Tue, 15 Oct 2024 04:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। 57वीं राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सोनीपत में सोमवार को किया गया। सीआरजेड स्कूल में हाॅकी के मुकाबले कराए गए। पहले दिन के मुकाबले में सोनीपत ने करनाल की टीम को 5-1 से हराया। वहीं खरखौदा स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भारोत्तोलन स्पर्धा का शुभारंभ विधायक पवन खरखौदा ने किया। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 16 अक्तूबर तक जारी रहेगी।
प्रतियोगिता में जिले के चार स्थानों पर चार खेलों के मुकाबले कराए जा रहे है। बास्केटबॉल के मुकाबले रतनगढ़ स्थित एससीआरएम विद्यालय में आयोजित किए गए। बास्केटबॉल में अंडर-17 में एमएनएसएस राई ने कुरुक्षेत्र को 2-0, फरीदाबाद ने नूंह को 18-4 से हराया। अंडर-19 में हिसार ने पलवल को 23-4, जींद ने कैथल को 27-4, एमएनएसएस राई ने यमुनानगर को 39-13 से हराया।
विज्ञापन

वहीं भारोत्तोलन के अंडर-17 आयु वर्ग के 49 किलो भार वर्ग में नूंह के रोविन, अंडर-19 आयु वर्ग के 55 किलो भार वर्ग में नूंह के अमन खान ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, हॉकी प्रतियोगिता का सिरसा और महेंद्रगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें सिरसा की टीम ने महेंद्रगढ़ की टीम को 4-0 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

सोनीपत और करनाल के बीच मुकाबला काफी रोचक रहा। सोनीपत की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शुरुआत में ही गोल करके करनाल की टीम पर दबाव बना दिया। इसके बाद एक के बाद एक करके सोनीपत की टीम ने पांच गोल किए, वहीं करनाल की टीम केवल एक गोल ही कर पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें