फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फुटबॉल प्रतियोगिता में भिवानी ने रोहतक की टीम को 2-0 के स्कोर से हराया

Thu, 21 Mar 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के छोटूराम आर्य महाविद्यालय के मैदान पर प्रतियोगिता के दौरान फुटबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। छोटूराम आर्य महाविद्यालय के मैदान पर वीरवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सोनीपत, झज्जर, रोहतक व भिवानी की टीमों पर भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन टीकाराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संतोष राठी ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच रोहतक व सोनीपत के बीच खेला गया। इसमें रोहतक की टीम ने सोनीपत को 3-0 के स्कोर से हराया। वहीं दूसरा मैच भिवानी और झज्जर के बीच खेला गया। इसमें भिवानी ने झज्जर की टीम को 2-0 के स्कोर से मात दी। प्रतियोगिता का फाइनल मैन रोहतक व भिवानी के बीच खेला गया। जिसमें कड़े संघर्ष से भिवानी ने रोहतक की टीम को 2-0 के स्कोर से हराया और प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रतियोगिता के समापन पर छोटूराम आर्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र खत्री ने विजेता टीम को सम्मानित किया। इस दौरान प्रशिक्षक देवेंद्र जून, सुरेंद्र जून, अनिल ढुल, धर्मपाल दहिया, सुनील, प्रवीन, राजेश दहिया व डॉ. सुमन मान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें