फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नील गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई कार, एक की मौत व दूसरा घायल

Sat, 22 Jun 2024 04:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बनवासा-रिंढाणा सड़क पर कार के सामने अचानक नीलगाय आने से अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बरोदा थाना पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव बरोदा निवासी बिजेंद्र ने बताया कि वह गांव रिंढाणा निवासी रोहताश (46) के साथ धान की पौध लेकर बनवासा गांव के नजदीक रोहताश के खेत में गए थे। वह जब वापस रिंढाणा गांव के लिए चले तो रिंढाना गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक कार के सामने अचानक से नील गाय आ गई। नील गाय को बचाने के प्रयास में कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में रोहताश की मौत हो गई और वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें