फोटो नंबर- 04गांव गहली स्थित माता सती मंदिर परिसर में त्रिवेणी लगाते माता सती वेलफेयर समित
नारनौल। माता सती वेलफेयर समिति की ओर से गांव गहली में वीरवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसका नेतृत्व समिति अध्यक्ष सिकंदर गहली ने किया।
माता सती मंदिर में त्रिवेणी लगाकर पौधरोपण की शुरूआत की गई। अध्यक्ष सिकंदर गहली ने कहा कि वर्ष 2021 में सती माता जोहड़ी के सुंदरीकरण का कार्य शुरू किया गया था। वर्तमान में जोहड़ी के चारों तरफ पेड़ ही पेड़, घूमने का पक्का रास्ते के कार्य किए जा चुके हैं। प्रवक्ता धर्म सिंह व विजय पाल एडवोकेट ने कहा कि पौधे प्रकृति के फेफड़े माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि कचरा व प्लास्टिक आज पर्यावरण के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इस मौके पर हवासिंह, रामफल, ईश्वर, सूबेदार धर्मसिंह, उमेद सिंह, चरण सिंह, कुलदीप, दीपक यादव, कृष्ण यादव, शमसेर, महावीर आदि मौजूद रहे।