फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना और कुंडली से भारी मात्रा में पकड़े अवैध पटाखे

Wed, 16 Oct 2024 04:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :21: सोनीपत के गांव भैंरा बांकीपुर में छापा डालकर पटाखों की जांच करती टीम। स्रोत पुलिस प्र
विज्ञापन
गोहाना/राई । अवैध पटाखों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। अब पुलिस ने गोहाना से 35 पेटी और भैंरा बांकीपुर से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


शहर थाना के सहायक उप निरीक्षक सुमित ने पुलिस को बताया कि गश्त के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि आदर्श नगर निवासी अरुण अपने घर के सामने प्रतिबंधित पटाखों की पेटियों को बेचने के लिए टेंपो में लोड कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम आदर्श नगर पहुंची तो एक घर के सामने टेंपो में युवक पेटियों को लोड कर रहा था। पुलिस को देखकर युवक ने भागने की कोशिश की, मगर उस पकड़ लिया गया। युवक की पहचान अरुण के रूप में हुई। टेंपो की जांच करने पर उसमें से 18 पेटी पटाखे मिले। पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस ने युवक के घर जाकर जांच की तो 17 बेटी पटाखे मिले। पुलिस ने पटाखों की 35 पेटियों को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 288 के साथ ही 9 विस्फोटक अधिनियम, 1884 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई।

-

गांव भैंरा-बांकीपुर में घर के अंदर रखे थे पटाखे

कुंडली थाना पुलिस ने गांव भैंरा बांकीपुर के घर में छापा डालकर अवैध पटाखों का स्टॉक पकड़ा है। हवलदार विकास ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि ग्रामीण नारायण अपने घर में अवैध रूप से पटाखे रखे हुए है। टीम ने गांव के मौजिज लोगों के साथ नारायण के घर की तलाशी ली तो 10 डिब्बे स्काई शॉट, 24 पैकेट सुतली बम, 13 पैकेट हरे रंग बम, तीन पैकेट बड़े अनार, 10 डिब्बे स्काई शॉट मोरी छाप, 10 पैकेट पैरेट बम, 40 डिब्बी बुलेट बिग बम, 10 डिब्बी डीएलएक्स बुलेट बम, पांच पैकेट मुर्गा छाप बम, स्काई शॉट तीन पीस, 16 डिब्बे चकरी, स्पेशल चकरी 68 डिब्बे, रॉकेट बम 35 डिब्बे व 17 डिब्बे स्काई स्क्रेपर के मिले। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया। बाद में उसे जमानत दे दी गई।
विज्ञापन


रिढाऊ में गई थी तीन की जान

अवैध पटाखे लगातार रिहायशी क्षेत्र में मिल रहे हैं। गांव रिढाऊ में 28 सितंबर को ग्रामीण के घर में चलाई जा रही अवैध पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट होने से बच्चे व दो महिलाओं की जान चली गई थी। पुलिस अवैध पटाखा भंडारण पर लगातार दबिश दे रही है। खरखौदा में कुछ दिन बाद अवैध पटाखे पकड़े जा चुके हैं। जिसके बाद 10 अक्तूबर को गांव नाहरी में घर में बने गोदाम में पटाखे मिले थे।
विज्ञापन

-पटाखों का अवैध स्टाक किसी सूरत में नहीं करने दिया जाएगा। टीम लगातार छापा डालकर अवैध पटाखे पकड़ रही है। पटाखों के बेचने पर पाबंदी है। इन्हें किसी भी सूरत में नहीं बेचने दिया जाएगा। -राजपाल, एसीपी क्राइम, सोनीपत।

फोटो :21: सोनीपत के गांव भैंरा बांकीपुर में छापा डालकर पटाखों की जांच करती टीम। स्रोत पुलिस प्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें