फोटो 36: सोनीपत में जाखौली-सेवली रोड के पास अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करता बुलडोजर। स्रोत: डीटीपी
सोनीपत। नगर योजनाकार विभाग की ओर से बुधवार को जाखौली-सेवली रोड के पास साढ़े तीन एकड़ में बसाई गई अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान 13 डीपीसी व रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। जिला नगर योजनाकार अजमेर सिंह ने लोगों से अपील की कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलोनी नियमानुसार स्वीकृत है या नहीं।