फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिल से नहीं हटाया डेवलपमेंट चार्ज तो वर्दी डालकर निगम कार्यालय पहुंचे सूबेदार

Thu, 20 Apr 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम की ओर से गृहकर जमा कराने के लिए घरों में बिल भेजे जा रहे हैं। गृहकर के बिलों में डेवलपमेंट चार्ज (विकास शुल्क) जोड़ा जा रहा है। जिन लोगों ने पहले ही विकास शुल्क जमा करवा रखे हैं, उनके पास भेजे गए अधिकतर बिलों से विकास शुल्क की राशि को नहीं उठाया है। ऐसा ही मामला सेना में सूबेदार सुरेंद्र कुमार का है। गांव जैनपुर फिलहाल जीवन विहार निवासी सूबेदार सुरेंद्र कुमार बुधवार को बिल से विकास शुल्क हटवाने के लिए सेना की वर्दी पहनकर निगम कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

कार्यालय के नागरिक सुविधा केंद्र के बाहर निरीक्षण के दौरान डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत की नजर सेना के जवान पर पड़ी। तब सूबेदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बिल में डेवलपमेंट चार्ज जोड़कर भेजा जा रहा है। उनकी पोस्टिंग महाराष्ट्र के मुंबई में है। बिल से डेवलपमेंट चार्ज हटवाने के लिए कई बार निगम कार्यालय के चक्कर लगाए, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। बिल से इस शुल्क को हटवाने के लिए वह बुधवार को सेना की वर्दी डालकर पहुंचे। इस पर डिप्टी मेयर ने नागरिक सुविधा केंद्र में होने वाले कार्यों की बारीकी से जानकारी ली और निगम कर्मचारियों को लापरवाही से काम ने करने की नसीहत दी है।
नागरिक सुविधा केंद्र के निरीक्षण के दौरान डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत ने कुछ कर्मचारियों को फटकार लगाई और जल्द ही अपने कार्यों में सुधार करने की नसीहत दी है। इसके बाद डिप्टी मेयर ने सूबेदार सुरेंद्र कुमार को कार्यालय पहुंचे विधायक सुरेंद्र पंवार से मिलवाया। सूबेदार की समस्या सुनने के बाद विधायक सुरेंद्र पंवार ने क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ को डिप्टी मेयर के कार्यालय में बुलाया और सूबेदार की समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी मेयर ने कहा कि अब निगम कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोगों की समस्या सुनी जाएगी और उनके समाधान को लेकर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें