फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मांगे पूरी नहीं हुई तो मुख्यमंत्री का सोनीपत पहुंचने पर किसान करेंगे विरोध

Sat, 13 Apr 2024 03:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि सरकार किसानों को खराब हुई फसलों को मुआवजा नहीं देती है तो किसान मुख्यमंत्री का सोनीपत पहुंचने पर विरोध करेंगे। सत्यवान नरवाल ने बताया कि किसान मांगों को लेकर 75 दिन से लघु सचिवालय में धरने पर बैठे हुए हैं। किसानों को बारिश के दौरान खराब हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिला है। बीमा कंपनी ने किसानों की किस्त वापस कर दी है और मुआवजा देने से मना कर दिया है। उसके बावजूद सरकार की तरफ से बीमा कंपनी पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस दौरान रूखी के सरपंच राजमल, रामधन, नीरज व अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें