फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 8 तक मांग पूरी नहीं हुई तो 10 से सब्जी मंडियां बंद करेंगे आढ़ती

Wed, 07 Feb 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के कामी रोड स्थित सब्जी मंडी में बैठक करते आढ़ती। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। मार्केट फीस बढ़ाने व उसे एकमुश्त जमा कराने के आदेश के विरोध में आढ़तियों ने 10 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। सब्जी मंडी में मंगलवार सुबह हुई बैठक में आढ़तियों ने निर्णय लिया कि अगर सरकार ने 8 फरवरी तक बढ़ाई गई मार्केट फीस के फैसले को वापस नहीं लिया तो वह 10 फरवरी से सब्जी मंडियां बंद कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

प्रधान ललित खत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से मार्केट फीस में बढ़ोतरी किया जाना गलत है। इसको लेकर सोनीपत, खरखौदा, गन्नौर व गोहाना समेत प्रदेशभर में मंडियां बंद कर दी जाएंगी। दी सोनीपत फ्रूट एंड वेजिटेबल कमीशन एजेंट्स एसोसिएशन के प्रधान ललित खत्री ने बताया कि वर्ष 2014 से 2020 तक आढ़तियों से कोई मार्केट फीस नहीं ली जाती थी। कोरोना काल के दौरान वर्ष 2020 में सरकार ने आढ़तियों से एक फीसदी मार्केट फीस व 1 फीसदी हरियाणा ग्रामीण विकास फंड (एचआरडीएफ) शुल्क लेने के निर्णय लिया था। अब सरकार ने 1 अक्तूबर से मार्केट फीस 40 फीसदी बढ़ा दी है। मार्केट फीस माफ कराने की मांग को लेकर प्रदेशभर के आढ़तियों का प्रतिनिधि मंडल 13 दिसंबर 2023 को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक से मिला था। इस दौरान उन्होंने मुख्य प्रशासक से मार्केट फीस माफ करने की मांग की थी, लेकिन उनकी तरफ से कोई आश्वासन नहीं मिला।
प्रधान ने बताया कि प्रदेशभर के सब्जी मंडियाें के प्रधानों की बैठक हरियाणा कल्याण कोष बोर्ड के चेयरमैन से एक माह में दो बार हो चुकी है। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकला तो 20 दिसंबर 2023 को प्रदेशभर की सभी 114 सब्जी मंडियां बंद करके सरकार को आढ़तियों ने अपनी एकजुटता दिखाई थी। कहा कि सरकार आढ़तियों को बिना वजह परेशान कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान इंद्र गुप्ता, राजबीर खत्री, नरेंद्र लाकड़ा, जयचंद सैनी, मोहन कुच्छल, मनोज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें