फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आइसक्रीम विक्रेता को चाकू मार कर किया घायल

Thu, 02 May 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव खेड़ी गुर्जर में वीरवार दोपहर शराब के नशे में धुत युवक ने आइसक्रीम विक्रेता को चाकू मार कर घायल कर दिया। सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से चाकू बरामद किया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया। गांव खेड़ी गुर्जर में एक युवक अपनी रेहड़ी से आइसक्रीम बेच रहा था। इसी दौरान गांव का एक युवक आया और उनसे आइसक्रीम लेकर पैसे नहीं दिए। जब उन्होंने आइसक्रीम के पैसे मांगे तो उसने चाकू निकाल कर आइसक्रीम विक्रेता की छाती पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आइसक्रीम विक्रेता घायल हो गया। समाचार लिखे जाने तक गन्नौर थाना पुलिस को युवक से शिकायत नहीं मिली थी। फिलहाल आइसक्रीम विक्रेता का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें