फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Sun, 23 Jul 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव माहरा में विवाहिता की दहेज के लिए जलाकर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव माहरा निवासी सुमित है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मामले को लेकर गांव दीपालपुर निवासी कर्मबीर सिंह ने 19 जुलाई को मोहाना थाना पुलिस को बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी रितु की शादी 26 नवंबर, 2016 को गांव माहरा निवासी सुमित के साथ की थी। शादी के बाद उनकी बेटी ने एक बेटे व एक बेटी को जन्म दिया था। शादी के बाद से बेटी का पति सुमित और उसके पिता अशोक व माता उनकी बेटी रितु को परेशान करने लगे थे। वह रितु पर मायके से रुपये लेकर आने का दबाव डाल रहे थे। 19 जुलाई को सुमित और उसके माता-पिता ने रितु पर तेल छिड़ककर आग लगा दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसको रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब मामले में जांच अधिकारी बृजपाल आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें