फोटो - मुगलपुरा रोड पर भंडारे में प्रसाद वितरित करते हुए। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। श्रीराम शरण जन सेवा संस्थान की तरफ से मंगलवार को पानीपत रोड पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. गजराज कौशिक और परमवीर सैनी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। संस्था के संस्थापक नरेश सैनी ने बताया की ओर से 30वां भंडारा लगाया गया था। इस अवसर पर देवेंद्र, सोमी दहिया, पंकज सैनी, शक्ति सैनी, रवि सैनी, राजबीर, अंकित, रामनिवास, ऋषि सैनी, सतबीर सैनी, सोनू, संदीप, पंकज, प्रदीप, अमित, प्रदीप, रवि आदि उपस्थित थे।