फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसवीपी कर्मचारियों ने फूंका सचिव का प्रतीकात्मक पुतला, 22 को मुख्यमंत्री आवास घेरने की चेतावनी

विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
हुडा जनस्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने शुक्रवार को सेक्टर-15 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में सचिव का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर रोष जाहिर किया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष आरके नागर ने सचिव पर कर्मचारियों की गलत पदोन्नति करने का आरोप लगाया। इस पर मुख्य प्रशासक ने 6 मई को सचिव को गलत पदोन्नति होने को लेकर तीन दिन में रिपोर्ट करने के आदेश दिए थे। लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मियों को बकाया ईपीएफ व ईएसआई के पैसे ब्याज देने की स्वीकृति न मिलने के विरोध में 16 अगस्त को मुख्य अभियंता, मांगों को लेकर वार्ता के लिए समय न देने के विरोध में 19 अगस्त को मुख्य प्रशासक का पुतला जलाया जाएगा। उसके बाद 22 अगस्त को एचएसवीपी मुख्यालय पंचकूला के गेट पर धरना-प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री निवास तक जुलूस निकाला जाएगा। वहां मुख्यमंत्री आवास का घेराव करके उनको ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान बिजेंद्र कुमार शर्मा, महावीर नागर, टीनू मदान, समेश कुमार, ध्रुव कुमार, जोगेंद्र सिंह, अश्वनी शर्मा, ओमप्रकाश, अरुण कुमार, पुष्पेंद्र शर्मा, समे सिंह, सुरेंद्र रंगा, राजकुमार, बंसीलाल, राहुल, राकेश, अशोक कुमार, शुभम, विनोद कुमार, जीवनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें