फोटो 14- सोनीपत के गोहाना में इको वैन सहायक की हत्या करने के दो आरोपियों के साथ पुलिस टीम। स्रो
गोहाना। थाना शहर पुलिस ने बस अड्डे के पास रंजिशन इको वैन सहायक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव चिड़ाना निवासी होटल मालिक राकेश व कर्मचारी पवन उर्फ पौना है। आरोपियों का युवक के साथ होटल मालिक की गाड़ी में बैठने को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गांव मुंडलाना निवासी दीपक उर्फ (मोनू) ने शिकायत दी थी कि उनके भाई सोमबीर उर्फ सोनू (28) इको वैन पर सहायक का काम करते थे। उनकी एक महीने पहले जोगिंद्र उर्फ काला, हन्नी व पप्पू उर्फ छोटा के साथ सवारी बैठाने को लेकर कहासुनी हुई थी। तीनों वीरवार को सोनू के घर आये और उनके भाई सोमबीर उर्फ सोनू को बुला कर ले गए। शाम 6 बजे मोबाइल पर सूचना मिली कि सोमबीर उर्फ सोनू की लड़ाई-झगड़े में लगी चोटों की वजह से गांव खानपुर के महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक के भाई दीपक ने जोगिंद्र उर्फ काला, हन्नी, पप्पू उर्फ छोटा, राकेश, सोनू व अन्य पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी होटल मालिक राकेश व कर्मचारी पवन उर्फ पौना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर करके न्यायिक हिरासत में भेजा है।